NALSAR 2026 बैच के वकीलों के एनरोलमेंट पर लगी रोक BCI ने हटाई
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के छात्रों को वकील के तौर पर रजिस्टर करने पर लगाई गई पाबंदी को महज 85 मिनट के भीतर ही हटा लिया। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को आमंत्रित किए जाने का कुछ छात्रों ने विरोध किया था। BCI का कहना है कि इस बैच के कई छात्र निर्दोष थे और वे इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।