NALSAR के बाद अब NLSIU में भी विरोध, CJI और BCI चेयरमैन के आने पर छात्रों की नाराजगी

NALSAR के बाद अब NLSIU के वर्तमान और पूर्व छात्रों ने भी आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रमुख मनन कुमार मिश्रा को आमंत्रित किए जाने का कड़ा विरोध किया है। 700 से अधिक छात्रों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर NALSAR के छात्रों के रुख का समर्थन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मनन कुमार मिश्रा ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों का एनरोलमेंट रोकने के विवाद के बाद माफी मांगी थी।

by shortkt.com
4 hours ago
NALSAR के बाद अब NLSIU में भी विरोध, CJI और BCI चेयरमैन के आने पर छात्रों की नाराजगी | ShortKT