MP बना वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, 2 हिंदू सदस्य भी शामिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्णय के बाद, मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025 के अंतर्गत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह राज्य का पहला ऐसा वक्फ बोर्ड है, जिसके 10 सदस्यीय पैनल में 2 हिंदू सदस्यों, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव, को भी जगह दी गई है। बोर्ड की कमान सनवर पटेल को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।