विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए खर्च घटाने के उद्देश्य से Microsoft ने अपनी Xbox और सेल्स टीम से 4,800 कर्मचारियों को हटाने का फैसला लिया है। 'CNBC' की खबर के अनुसार, Xbox की CEO आशा शर्मा ने स्टाफ को भेजे एक ईमेल में जानकारी दी है कि सोमवार को 1,600 पदों पर कटौती की जाएगी, जबकि बाकी की छंटनी फाइनेंशियल ईयर-2027 तक पूरी की जाएगी।