MHADA की 'हाउसिंग फॉर ऑल' पहल में तेजी, विभिन्न वर्गों के लिए नए घर
महाराष्ट्र में MHADA अपनी 'हाउसिंग फॉर ऑल' मुहिम के जरिए EWS, LIG, कामकाजी महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पुलिस कर्मियों और पत्रकारों के लिए आवास परियोजनाएं तैयार कर रहा है। साथ ही, रेंटल हाउसिंग पॉलिसी और जॉइंट वेंचर मॉडल पर भी तेजी से काम चल रहा है। अब तक ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए 29,802 घरों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।