मनरेगा अब 'जी राम जी' योजना कहलाएगी, 1 जुलाई से लागू; 125 दिन रोजगार, 3 दिन में पैसा
केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर 'जी राम जी' (G-RAM-JI) कर दिया है, जो 1 जुलाई से लागू होगी। इस नई योजना में ग्रामीणों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा और मजदूरी का भुगतान 3 दिन के भीतर सीधे बैंक खाते में होगा। यह योजना सिर्फ मजदूरी नहीं, बल्कि जल संरक्षण, सड़क, स्कूल भवन जैसे ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर भी केंद्रित होगी। पुराने जॉब कार्ड नए बनने तक मान्य रहेंगे।