MCD समिति चुनाव में BJP-AAP में भिड़ंत, 'आप' पार्षद ने फाड़ा कुर्ता

एमसीडी की अनुसूचित जाति कल्याण समिति के चुनाव के समय बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विरोध जताते हुए 'आप' पार्षद प्रेम चौहान ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी सदस्यों को पैनल में जगह दिलाने के लिए यह चुनाव बहुत जल्दबाजी में आयोजित किया गया। दूसरी ओर, मेयर प्रवेश वाही ने 'आप' पार्षदों पर मतदान की प्रक्रिया को बाधित करने का इल्जाम लगाया है।

by shortkt.com
2 hours ago
MCD समिति चुनाव में BJP-AAP में भिड़ंत, 'आप' पार्षद ने फाड़ा कुर्ता | ShortKT