MBBS में सीनियर सिटीजन्स के लिए 1% आरक्षण की मांग, 71 वर्षीय NEET छात्र ने कोर्ट का रुख किया

71 वर्षीय NEET परीक्षार्थी अशोक बहार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने मांग की है कि MBBS कोर्सेज में प्रवेश के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1% कोटा आरक्षित किया जाए। अशोक ने तर्क दिया है कि जब अन्य वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलता है, तो सीनियर सिटीजन्स को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। गौरतलब है कि अशोक के परिवार में पहले से ही करीब 20 डॉक्टर मौजूद हैं।

by shortkt.com
yesterday
MBBS में सीनियर सिटीजन्स के लिए 1% आरक्षण की मांग, 71 वर्षीय NEET छात्र ने कोर्ट का रुख किया | ShortKT