जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस अब जमालपुर में, 13 घंटे का इंतजार होगा खत्म
मुंगेर सहित पूर्व बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का नियमित मेंटेनेंस अब हावड़ा की बजाय जमालपुर के नवनिर्मित कोचिंग यार्ड में होगा। यह व्यवस्था 30 जून से लागू होगी। इससे हावड़ा डिपो का भार कम होगा और परिचालन सुधरेगा। अब तक हावड़ा में होने वाले मेंटेनेंस के कारण ट्रेन को जमालपुर में 13 घंटे खड़ा रखना पड़ता था।