सरमेरा बस पड़ाव में तीन साल से शौचालय बंद, यात्री परेशान; डीएम से ताला खुलवाने की अपील
नालंदा के सरमेरा बस पड़ाव पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना सार्वजनिक शौचालय तीन साल से बंद है। इसमें पानी, प्रतिक्षालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। बिहारशरीफ, पटना समेत कई जगहों के लिए बसें यहीं से खुलती हैं, जिससे खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। यात्रियों और जदयू नेता विजय प्रसाद ने डीएम उदिता सिंह से शौचालय का ताला खुलवाने की अपील की है।