LG टीवी पर जासूसी का आरोप: बंद होने पर भी डेटा जुटाने का दावा
गेमर्स नेक्सस की एक रिपोर्ट के अनुसार, LG टीवी अपने यूज़र्स की जासूसी कर रहे थे। जांच में पाया गया कि ये टीवी एक ही नेटवर्क पर मौजूद अन्य डिवाइस की पहचान करते थे और पास के वाई-फाई नेटवर्क के नाम व सिग्नल से जुड़ी जानकारियां एकत्र करते थे, जिससे यूज़र्स का एक विस्तृत प्रोफाइल तैयार किया जा सकता था। इतना ही नहीं, टीवी के बंद होने या इंटरनेट से डिस्कनेक्ट होने के बावजूद ये डिवाइस ऑडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम थे।