KVS और NVS टियर-II भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, CBSE ने जारी किया रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS की साल 2026 की टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने टीजीटी के विभिन्न विषयों (सोशल साइंस, इंग्लिश और स्पेशल एजुकेटर) के साथ ही सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस और रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या examinationservices.nic.in पर जा सकते हैं।