KBC में शिक्षक ने साझा किया जुए की लत का संघर्ष, जीते 12.5 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिक्षक दुर्गा प्रसाद साही ने 'केबीसी 18' की हॉटसीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दुर्गा ने बताया कि एक समय वे जुए की लत के शिकार थे और सट्टेबाजी में उन्होंने अपने लाखों रुपये गंवा दिए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि वे अपने छात्रों के सामने गलत मिसाल पेश कर रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इस बुरी आदत को छोड़ दिया। शो के दौरान दुर्गा प्रसाद ने 12.5 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।