JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर देवेंद्र महतो ने 16 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा- लड़ाई जारी रहेगी

झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र महतो ने 16 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सम्मान के साथ अपना अनशन तो तोड़ रहे हैं, लेकिन उनका संघर्ष आगे भी बना रहेगा। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द किए जाने के फैसले के बाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। मुख्यमंत्री सोरेन ने घोषणा की है कि टीडीपीएल (TDPL) के माध्यम से आयोजित की गई सभी परीक्षाएं और नियुक्तियां निरस्त की जाएंगी।

by shortkt.com
3 hours ago
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर देवेंद्र महतो ने 16 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा- लड़ाई जारी रहेगी | ShortKT