JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर स्टे से छात्र नेता पासवान नाराज, कहा- यह धोखा है
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC की परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र नेता रवींद्र पासवान ने इसे छात्रों के साथ 'छल' करार दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत में जो स्थिति बनी, उससे यह स्पष्ट है कि सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों को गुमराह किया है। पासवान ने आगे कहा कि अब इस मामले को लेकर एक नया संघर्ष शुरू हो गया है।