J&K बैंक में बड़ी खामी: 1.54 लाख खातों में पैन कार्ड न होने से टैक्स चोरी का खतरा
आयकर विभाग की हालिया जांच में साल 2021 से 2024 के बीच J&K बैंक के 1.54 लाख ऐसे खाते सामने आए हैं, जो पैन कार्ड से जुड़े ही नहीं थे। विभाग ने इसे एक बड़ी 'सिस्टमिक फेलियर' करार दिया है। इन खातों के जरिए कुल 4.88 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जिससे टैक्स चोरी की गंभीर आशंका बढ़ गई है। जांच में यह भी पाया गया कि कई खातों में जमा राशि, खाताधारकों द्वारा आयकर रिटर्न (ITR) में दिखाई गई आय से कहीं अधिक है।