ITR में TCS क्लेम करना रह गया? ऐसे वापस पाएं अपना रिफंड
अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय TCS क्रेडिट का दावा करना भूल गए हैं, तो चिंता न करें। आप निर्धारित समय सीमा के अंदर रिवाइज़्ड रिटर्न फाइल करके अपना रिफंड पा सकते हैं। असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आप 31 दिसंबर 2026 तक रिवाइज़्ड रिटर्न जमा कर सकते हैं। हालांकि, रिवाइज़्ड ITR भरने से पहले फॉर्म 26AS, AIS और फॉर्म 27D में अपनी TCS डिटेल्स को एक बार जरूर चेक कर लें।