ISRO में 100 से अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि इसरो के करीब 100 से 120 वैज्ञानिकों और तकनीकी स्टाफ ने अपनी नौकरी छोड़ दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब अंतरिक्ष विभाग (DoS) ने वीएसएससी (VSSC) और यूआरएससी (URSC) जैसे इसरो के विभिन्न केंद्रों के निदेशकों से वैज्ञानिकों के इस्तीफे या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) को स्वीकार करने का अधिकार वापस ले लिया है।