IRDAI ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस पर लगाई पाबंदी, 6 महीने तक नहीं खुलेंगी नई शाखाएं

बीमा क्षेत्र के नियामक IRDAI ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कंपनी पर अगले 6 महीनों तक कोई भी नई ब्रांच या व्यावसायिक केंद्र खोलने पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई वित्त वर्ष 2025 में 'एक्सपेंस ऑफ मैनेजमेंट' (EoM) के नियमों का उल्लंघन कर तय सीमा से ज्यादा खर्च करने के कारण की गई है। 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की मार्केट कैप वाली इस बीमा कंपनी का कहना है कि उसने वित्त वर्ष 2026 में EoM से संबंधित सभी नियमों का पूरी तरह पालन किया है।

by shortkt.com
3 hours ago
IRDAI ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस पर लगाई पाबंदी, 6 महीने तक नहीं खुलेंगी नई शाखाएं | ShortKT