पलवल: श्री वैश्य अग्रवाल सभा 13 अगस्त को मनाएगी हरियाली तीज महोत्सव, जानें पूरी जानकारी
श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई 13 अगस्त को ओमेक्स सिटी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में हरियाली तीज महोत्सव मनाएगी। संयोजक कविता मंगला ने बताया कि महिलाओं के लिए रानी या गुलाबी रंग की साड़ी/लहंगा और मेहंदी अनिवार्य है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां और खेल होंगे। इच्छुक महिलाएं 5 अगस्त तक अपनी भागीदारी की पुष्टि कर सकती हैं।