IPO में ऐंकर इन्वेस्टर्स का बड़ा खुलासा: SEBI की रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
SEBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2025 के दौरान आए 242 IPOs में ऐंकर इन्वेस्टर्स ने एक साल के भीतर अपने मिले हुए शेयरों का करीब 50 फीसदी हिस्सा बेच दिया। इस बिकवाली में विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) की भूमिका सबसे अहम रही। रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ है कि ज्यादातर ऐंकर इन्वेस्टर्स अनिवार्य लॉक-इन पीरियड खत्म होते ही तुरंत बाहर निकलने की जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं।