iPhone 14 Pro की जगह मिला बियर्ड ऑयल, फ्लिपकार्ट पर लगा ₹1.81 लाख का जुर्माना
मुंबई कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने फ्लिपकार्ट और संबंधित सेलर को एक कस्टमर को ₹1.81 लाख से ज्यादा का हर्जाना देने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता ने फ्लिपकार्ट से iPhone 14 Pro ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी मिलने पर बॉक्स के अंदर आईफोन की जगह दाढ़ी बढ़ाने वाला तेल और कुछ पैकिंग का सामान निकला। कस्टमर का कहना है कि उसने इस मामले में फ्लिपकार्ट से कई बार शिकायत की, लेकिन उसे न तो फोन मिला और न ही उसके पैसे वापस किए गए।