समस्तीपुर में रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे दामाद की बांधकर पिटाई, लोहे से दागा शरीर

समस्तीपुर के धुरलख वार्ड आठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे महेंद्र दास को उसके सालों ने खंभे से बांधकर पीटा और गर्म लोहे से शरीर दागा। अचेत होने पर मृत समझकर छोड़ दिया। महेंद्र ने भागकर जान बचाई और मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

by shortkt.com
22 days ago