IMD का अलर्ट: कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बहुत अधिक बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।