IIT सीनियर्स का फ्रेशर्स के लिए अजीब फरमान: इमोजी का इस्तेमाल न करें और हमें सर-मैम कहें

आईआईटी सीनियर्स द्वारा नए छात्रों के लिए जारी किए गए कुछ नियमों का एक वॉट्सऐप मेसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इन निर्देशों में कहा गया है कि सीनियर्स के साथ बातचीत या ग्रुप चैट में किसी भी तरह के इमोजी, स्टिकर, जिफ या शॉर्ट फॉर्म का उपयोग न करें। साथ ही, सीनियर्स को सम्मान देने के लिए 'सर' या 'मैम' कहकर संबोधित करना अनिवार्य है। इसके अलावा, छात्रों को अपने वॉट्सऐप यूज़रनेम में असली नाम के साथ अंत में 'जे' लगाने का भी आदेश दिया गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
IIT सीनियर्स का फ्रेशर्स के लिए अजीब फरमान: इमोजी का इस्तेमाल न करें और हमें सर-मैम कहें | ShortKT