IIT या रईस बैकग्राउंड नहीं, फिर भी ₹2.2 करोड़ का पैकेज हासिल कर इंजीनियर ने दी मिसाल
एक रेडिट यूजर ने अपने 11 साल के करियर का सफर साझा किया है, जिसकी शुरुआत ₹37,000 प्रति माह की सैलरी से हुई थी और आज वह सालाना ₹2.2 करोड़ कमा रहे हैं। न तो आईआईटी से पढ़े और न ही किसी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस इंजीनियर की कमाई पहले 4 वर्षों में ₹1.1 लाख प्रति माह तक पहुंची। इसके बाद उनका वेतन क्रमशः ₹44 लाख, ₹65 लाख, ₹70 लाख, ₹1.2 करोड़, ₹1.5 करोड़ और अब ₹2.2 करोड़ सालाना के स्तर पर पहुंच गया है।