IIT कानपुर की प्रोफेसर का पति पर गंभीर आरोप, कहा- फर्श पर पटककर की जबरन संबंध बनाने की कोशिश
आईआईटी कानपुर की एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही विभाग में कार्यरत प्रोफेसर पति के विरुद्ध मारपीट और उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उनके पति के कई पीएचडी छात्राओं और अन्य महिला कर्मचारियों के साथ अवैध संबंध हैं। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उनके पति ने उन्हें जमीन पर पटक दिया, थप्पड़ मारे और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।