IDBI बैंक के शेयरों में 10% की भारी गिरावट, जानें क्या है वजह
मंगलवार को आईडीबीआई बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे इनके भाव 10% तक गिर गए। इस गिरावट के पीछे बैंक के निजीकरण (प्राइवेटाइज़ेशन) सौदे की कीमत को मुख्य कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की कुल 60.72% हिस्सेदारी खरीदने की रेस में कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स सबसे आगे है और यह सौदा ₹81 प्रति शेयर के भाव पर हो सकता है।