IDBI बैंक का निजीकरण जल्द संभव, अंतिम दौर में है सौदा
IDBI बैंक को प्राइवेट करने की प्रक्रिया अब आखिरी चरण में पहुंच गई है और इसकी घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने इस सौदे के लिए ₹81 प्रति शेयर की नई बोली पेश की है। इस हिसाब से सरकार और LIC की कुल 60.72% हिस्सेदारी का मूल्य लगभग ₹53,000 करोड़ आंका गया है। इसमें केंद्र सरकार का 30.48% और LIC का 30.24% हिस्सा शामिल है।