ICICI बैंक की चेतावनी: LPG KYC के बहाने सक्रिय हुए साइबर अपराधी
ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को LPG सिलिंडर से संबंधित एक नए घोटाले के प्रति आगाह किया है। बैंक के अनुसार, जालसाज ग्राहकों को फोन कर नकली KYC अपडेट करने का झांसा देते हैं और गैस कनेक्शन कटने का भय दिखाकर उनसे OTP, कार्ड की जानकारी, UPI पिन और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।