ICC वनडे वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या कम करने की तैयारी में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों को 14 से घटाकर 12 करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, टूर्नामेंट में 'सुपर-सेवन' राउंड को शामिल किया जा सकता है। ये बदलाव साल 2027 से देखने को मिल सकते हैं, जिसमें ग्लोबल क्वॉलिफायर से आने वाली टीमों की संख्या 4 से घटकर 2 रह जाएगी। इसके अलावा, T20 वर्ल्ड कप के 'सुपर-8' फॉर्मेट को बढ़ाकर 'सुपर-10' करने पर भी चर्चा चल रही है।