ICC टी20I रैंकिंग में इशान किशन ने हासिल किया शीर्ष स्थान
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन पहली बार आईसीसी की ताज़ा टी20I रैंकिंग में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। टी20 विश्व कप में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन का उन्हें यह ईनाम मिला है। फिलहाल इन दोनों भारतीय बल्लेबाज़ों के रेटिंग पॉइंट्स में केवल 7 अंकों का फासला है।