IAS रिंकू सिंह राही का फिर तबादला, अब उरई के एसडीएम न्यायिक
2023 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही को एक बार फिर नई तैनाती मिली है। मंगलवार दोपहर 1 बजे, जालौन के एसडीएम पद से उनका तबादला कर दिया गया। अब उन्हें उरई का एसडीएम न्यायिक नियुक्त किया गया है। यह फैसला रिंकू और बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के बीच हुए विवाद के बाद आया है।