HPRCA: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की 312 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर नियुक्ति 5 साल के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर होगी। उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त तय की गई है।