HIV पॉजिटिव प्लाज्मा मामला: हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, जांच की मांग पर सुनवाई जारी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ह्यूमन प्लाज्मा से तैयार मेडिकल उत्पादों में HIV संक्रमण मिलने के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। सभी संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस याचिका के जरिए प्रभावित बैच की वैज्ञानिक जांच कराने, दोषी पक्षों पर कार्रवाई करने और मरीजों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है।