HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाएगी LIC, RBI से मिली हरी झंडी
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अनुमति मिल गई है। RBI ने LIC को बैंक की कुल पेड-अप शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में 9.99% तक की हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी है। वर्तमान में LIC के पास HDFC बैंक के 4.11% शेयर हैं, और इस नई मंजूरी के बाद कंपनी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर लगभग 10% तक ले जा सकेगी।