नवादा सदर अस्पताल के बाहर खुले में फेंका जा रहा बायो-मेडिकल कचरा, जिम्मेदार बेखबर
नवादा सदर अस्पताल के गेट के बाहर रोजाना बायो-मेडिकल कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नगर परिषद और अस्पताल प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जीविका दीदियों का कहना है कि कचरा रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। आला अधिकारियों के गुजरने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।