GST कलेक्शन में 15% की बड़ी बढ़ोतरी, अगस्त में सरकारी खजाना ₹2 लाख करोड़ के करीब
अगस्त 2026 में सरकार का कुल GST कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 14.8% बढ़कर ₹1,99,853 करोड़ हो गया है। इस वृद्धि में इंपोर्ट GST का अहम योगदान रहा, जिससे प्राप्त राजस्व 29% उछलकर ₹62,604 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा, घरेलू GST रेवेन्यू में भी 9.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹1,37,249 करोड़ रहा। हालांकि, जुलाई महीने के ₹2.11 लाख करोड़ के आंकड़े की तुलना में अगस्त का कलेक्शन थोड़ा कम रहा है।