GSI को मिला पहली बार महिला महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाला पद
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने जानकारी दी है कि वर्षा अशोक अगलावे ने संस्थान की 54वीं महानिदेशक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। 176 साल पुराने GSI के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी महिला को महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने असित साहा का स्थान लिया है, जिन्होंने पिछले 2 वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी थीं।