पश्चिम चंपारण: निर्माणाधीन मकान में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो सगे भाई नन्हू साह गोंड (30) और सन्नू साह गोंड (28) हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए। बीम में लगे लोहे के सरिया का संपर्क 11 हजार वोल्ट की लाइन से होने पर करंट दौड़ गया। बचाने के प्रयास में दोनों भाइयों की मौत हो गई।

by shortkt.com
2 months ago
पश्चिम चंपारण: निर्माणाधीन मकान में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत | ShortKT