Gen Z पर कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'तुझे कुत्ता भी वोट नहीं देगा'
राखी सावंत ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत द्वारा Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। राखी ने कहा, "तुम क्या देकर मिनिस्टर बन गई? कंगना, तुम्हें तो कुत्ता भी वोट नहीं देगा। तुम देश के छात्रों के बारे में ऐसी गलत बातें कैसे कह सकती हो? क्या तुम भूल गई कि तुम्हें एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था? तुम भगौड़ी और चुड़ैल हो, संसद में बैठकर यह कैसी बकवास कर रही हो?"