GDP विवाद: 'बेरोज़गार अर्थशास्त्रियों' के बहकावे में न आएं, पीयूष गोयल की नसीहत
पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग की ओर से जीडीपी आंकड़ों पर उठाए गए सवालों के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनके पास काम नहीं है, वे खुद को अर्थशास्त्री बताते हैं, लेकिन जनता को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। गोयल ने आगे कहा, "7.8% की ऐतिहासिक विकास दर एक ऐसी उपलब्धि है जिसे कोई अन्य देश हासिल नहीं कर सका है। यह हमारे देश के लोगों की मेहनत और क्षमता का ही परिणाम है।"