FSSAI के आदेश को डाबर ने दी हाईकोर्ट में चुनौती, '100% शुद्धता' के दावों पर लगी है रोक

डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। कंपनी ने FSSAI के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके उत्पादों पर '100% शुद्धता' का दावा करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। खाद्य नियामक FSSAI का कहना था कि शहद, घी और तेल जैसे उत्पादों पर इस तरह के दावे भ्रामक हैं और नियमों के विरुद्ध हैं। वहीं, डाबर का तर्क है कि यह आदेश बिना किसी सुनवाई या कारण बताओ नोटिस जारी किए ही लागू कर दिया गया।

by shortkt.com
4 hours ago
FSSAI के आदेश को डाबर ने दी हाईकोर्ट में चुनौती, '100% शुद्धता' के दावों पर लगी है रोक | ShortKT