FSSAI की कार्रवाई: मैकडॉवेल्स बनाने वाली कंपनी अपने शराब ब्रांड्स का फॉर्मूला बदलेगी
मैकडॉवेल्स की निर्माता कंपनी डियाजियो ने भारत में अपने कुछ चुनिंदा व्हिस्की और रम ब्रांड्स के फॉर्मूले में बदलाव करने का फैसला किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इन ड्रिंक्स में इस्तेमाल किए जा रहे फ्लेवरिंग एजेंट्स पर सवाल उठाए थे। इससे पहले, फ्लेवरिंग और लेबलिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते कई राज्यों में डियाजियो और अन्य कंपनियों की शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।