लखीसराय: करोता-पतनेर रेल परियोजना के किसानों को 16 दिन बाद भी नहीं मिला मुआवजा, बैंक के खिलाफ प्रदर्शन
लखीसराय में करोता-पतनेर रेल लाइन परियोजना से प्रभावित करीब 60 किसानों का गुस्सा फूटा। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा 16 दिन बाद भी न मिलने पर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक, लखीसराय शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय ने 10 जून को ही बैंक को राशि हस्तांतरित करने के लिए चेक दिया था, लेकिन बैंक ने अब तक मुंगेर के लारा कोर्ट के खाते में राशि नहीं भेजी।