FCRA बिल को लेकर फैली गलतफहमियां दूर: अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा का बयान
अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने 'फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन (संशोधन) बिल 2026' से जुड़ी भ्रांतियों को स्पष्ट किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कानून न तो विदेशी फंडिंग पर रोक लगाता है और न ही उन संगठनों को निशाना बनाता है जो नियमों का पालन करते हैं। क्वात्रा के अनुसार, इस विधेयक का प्राथमिक लक्ष्य प्रशासनिक पारदर्शिता लाना, शासन व्यवस्था को मजबूत करना और नियमों को और अधिक स्पष्ट बनाना है।