बिहार: 3 साल पुराने एनएच-922 में दरारें, NHAI ने मरम्मत को बताया मानक इंजीनियरिंग प्रक्रिया
पटना-बक्सर एनएच-922 के कुछ हिस्सों में दरारें आने के बाद मरम्मत कार्य जारी है। सोशल मीडिया पर 'स्टैपलिंग' को लेकर उठ रहे सवालों पर NHAI ने स्पष्ट किया कि यह 'स्लाट स्टिचिंग' एक मानक इंजीनियरिंग प्रक्रिया है। 90 किमी लंबी यह सड़क अभी अनुरक्षण अवधि में है। निर्माण कंपनी द्वारा दरारों को ठीक कर सड़क की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है।