FBI रिपोर्ट: अमेरिका में सिखों और हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए अपराधों में इजाफा

FBI के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में साल 2025 में नफरत से जुड़े अपराधों (हेट-क्राइम) की संख्या में 7% की कमी आई है, जो 2024 के 11,404 मामलों से घटकर 10,606 रह गई। हालांकि, कुल मामलों में गिरावट के बावजूद सिखों और हिंदुओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का ग्राफ ऊपर गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिखों के खिलाफ हेट-क्राइम के मामलों में 24% से ज्यादा (152 से बढ़कर 189) और हिंदुओं के खिलाफ ऐसे अपराधों में 28% (25 से बढ़कर 32) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

by shortkt.com
2 hours ago
FBI रिपोर्ट: अमेरिका में सिखों और हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए अपराधों में इजाफा | ShortKT