केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कांग्रेस पर हमला: जिन्ना और नेहरू की जिद ने देश को बांटा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र का काला पन्ना था। जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू की जिद ने देश को बांटा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए देश को जेलखाना बना दिया था। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के सवालों पर भी सवाल उठाए।