कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सूचित किया है कि ऑनलाइन क्लेम और उनसे जुड़ी अन्य जरूरी सेवाएं 1 जुलाई की रात तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। विभाग के अनुसार, इन सेवाओं को 2 जुलाई से सुचारू रूप से बहाल करने की तैयारी है। EPFO अपने सिस्टम में सुधार कर रहा है ताकि भविष्य में पीएफ क्लेम की प्रक्रिया को और अधिक तेज और सरल बनाया जा सके।